फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बच्ची के अपहरण के शक में युवक को पीटा

बच्ची के अपहरण के शक में युवक को पीटा

Sun, 26 Oct 2014 05:31 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Sun, 26 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के महमूदनगर से बच्ची का अपहरण करने के शक में लोगों ने पीछा कर एक युवक की धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, लेकिन मामला पारिवारिक विवाद का पाए जाने पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

महमूदनगर निवासी महिला के शौहर की कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी, जिसके बाद वह हाल में मलकपुर गांव में रहती है। महिला की दस साल की बेटी सलमा अपनी दादी के पास महमूदनगर में ही रहती है। शनिवार को महिला ने अपने रिश्ते के भाई को बेटी सलमा को लाने के लिए महमूदनगर भेजा था। युवक यहां से बच्ची को लेकर मलकपुर लौट रहा था। जैसे ही वह बच्ची को लेकर गाजावाली पुलिया के निकट पहुंचा, पीछे से आए कुछ लोगों ने बच्ची के अपहरण का शोर मचाते हुए युवक की धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस बच्ची के साथ ही युवक और अन्य लोगों को सिविल लाइंस थाने ले गई। मामले की जानकारी मिलने पर मलकपुर से भी बच्ची की मां, ग्राम प्रधान और अन्य लोगों के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंची। जांच में मामला पारिवारिक विवाद का पाए जाने पर आरोपी युवक को छोड़ दिया गया, जिसके बाद वह बच्ची को लेकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed