फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बच्चा पैदा होने के बाद खदेड़ दी जाती हैं महिलाएं

बच्चा पैदा होने के बाद खदेड़ दी जाती हैं महिलाएं

Sun, 26 Oct 2014 05:31 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Sun, 26 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत(बागपत)। दीगर सूबाें से लाईं गईं महिलाओं की जिंदगी की स्याह हकीकत से सफेदपोश समाज का दामन दागदार है। घर बसाने का ख्वाब सजाकर आईं परदेशी बहुएं शोषण के घूंघट में सुबक रही हैं, लेकिन लगता है जुल्म की बेड़ी ने न्याय के पैर बांध दिए हैं। नतीजन ये बेबस भेड़ और बकरी की तरह नीलाम कर दी जाती हैं। किसी के हिस्से में चाकरी आती है तो कोई दहलीज के अंदर ही देह शोषण की आग से सुलगती रहती है।
विज्ञापन

जिला बागपत में गिरते लिंग अनुपात के कारण जिले के काफी लोग हिमाचल, बिहार, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा आदि राज्यों की लड़कियों को यहां ले आते हैं। कुछ महिलाएं खरीदकर लाई जाती हैं तो कुछ शादी का झांसा देकर। जिले में ऐसे औसतन दस मामले हर माह सामने आ रहे हैं। इससे कई गुना केस तो पुलिस तक पहुंचते ही नहीं। यहां लाकर महिलाओं पर जुल्म ढाए जाते हैं। महिलाओं को चाकरी, नीलामी और देह शोषण जैसी त्रासदी झेलनी पड़ती है। कई महिलाओं को बच्चा पैदा होने के बाद खदेड़ दिया जाता है। इसका एक उदाहरण कोतवाली क्षेत्र के लुहारी गांव का है। इसमें एक व्यक्ति बिहार से अपने लड़के के लिए बहु लाया और बाद में उसे दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला अब पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रही है।
विज्ञापन

वहीं एक माह पूर्व बड़ौली निवासी एक युवक बिहार की तीन-चार युवतियां को उनके पिता से 60 हजार रुपये में खरीदकर लाया था, जिन्हें वह बड़ौत तहसील के पास लाकर एक युवती को 35 हजार रुपये में बेचने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर सभी वहां से भाग गए। इसके अलावा 20 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसे बावली गांव का एक व्यक्ति उत्तराखंड से शादी करके लाया था। पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। यहां उससे नौकरानी का काम कराया और मारा पीटा भी। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बिजरौल से उत्तराखंड निवासी एक युवती ने बड़ौत पुलिस को बताया एक व्यक्ति शादी करके उसे अपने घर लाया । 20 दिन बाद वह पैसे लेकर साथियों से उसका देह शोषण कराने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस ने उसे थाने से टरका दिया। इस संबंध में एसपी जेके शाही ने कहना है कि महिला कोई हो, शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होती है। दूसरे राज्यों की महिलाओं का रिकार्ड विभाग में नहीं है। वहीं डीएम धनलक्ष्मी के. ने कहा जहां शादी होती है, वहीं रजिस्ट्रेशन किया जाता है। जनपद में इस तरह का कोई रिकार्ड नहीं है। इस तरह के सभी मामलाें का हरसंभव निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed