फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फौजी की पिटाई से महिला के गर्भ में मरे जुड़वां भाई

फौजी की पिटाई से महिला के गर्भ में मरे जुड़वां भाई

Sun, 26 Oct 2014 05:31 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Sun, 26 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बागपत। गोद में अपने जुड़वां बेटों के शव लिए एसपी दफ्तर में पहुंची ढिकौली गांव की सरिता के आंसू रोके से भी नहीं रुक रहे हैं। उसका पति संजीत पुलिस वालों को बिलख - बिलख कर बता रहा है कि उसके ही परिवार के एक फौजी ने उसके जिगर के टुकड़ों की जान ली है। उसका आरोप है छुट्टी पर आए फौजी ने रंजिश में दीपावली पर सुनीता को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसके गर्भ में ही छह माह के इन दोनों बच्चों की मौत हो गई। उसने मृत बच्चों को जन्म दिया। आरोप है सुनीता की सूचना पर पहुंची पुलिस फौजी को पकड़ने के बजाय यह कहकर लौट गई कि दीपावली पर तो ऐसी घटनाएं हो ही जाती हैं।
विज्ञापन

संजीत और सुनीता पहले एसपी दफ्तर पहुंचे, लेकिन भैया दूज की छुट्टी के कारण एसपी के न मिलने पर उनके आवास पर गए। उसने लिखित शिकायत देकर बताया परिवार के ही एक फौजी के साथ उसका मकान के बंटवारे का विवाद चल रहा है। इसमें चार महीने पहले झगड़ा हुआ था। उस केस में फौजी समझौते के लिए दबाव बना रहा था। उसने मना कर दिया।
विज्ञापन

संजीत ने बताया दीपावली की शाम छह बजे वह घर से बाहर था। तभी आरोपी फौजी उसके घर पहुंचा। उसने सरिता को लात-घूंसों से पीटा। उसकी हालत बहुत बिगड़ गई। उसे मेरठ के सिरोही नर्सिंग होम ले जाया गया। वहां उसने जुड़वां मृत बेटों को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीत ने कहा घटना की सूचना100 नंबर पर उसने दी, सूचना पर पहुंचे थाना चांदीनगर के थानेदार ने कोई कार्रवाई करने के बजाय मजाक के लहजे में कहा दीपावली के त्योहार पर घर परिवार में इस तरह की घटनाएं तो होती रहती हैं।

15 साल से पिता लापता
संजीत के अनुसार15 साल पहले पिता आनंद पाल ढाका पर परिजनों ने हमला किया था। इसके बाद वे लापता हैं और आज तक नहीं मिले। तभी से यह रंजिश चल रही है। आरोप है चार माह पहले झगड़ा होने पर पुलिस ने उसकी ओर से रिपोर्ट नहीं लिखी। बाद में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हुआ, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed