फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला कांस्टेबलों से छेड़छाड़

महिला कांस्टेबलों से छेड़छाड़

Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गैंगरेप पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने जिला अस्पताल पहुंची दो महिला कांस्टेबलों से हॉस्पिटल के बाहर छेड़छाड़ की गई। पीड़िता को उनकी सुपुर्दगी में देने से इंकार करने पर गाली-गलौज भी की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला ने मुहल्ले के चार लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। थाने पर तैनात दो महिला कांस्टेबल पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल गईं थीं। डॉक्टरी जांच कराने के बाद वह लौट रही थीं। गेट पर दो युवकों ने गैंगरेप पीड़िता के परिजन बताते हुए उनके सुपुर्द करने की बात कही। कांस्टेबलों के इंकार करने पर युवक अभद्रता पर उतर आए। कांस्टेबलों से छेड़छाड़ की गई। आरोपियों को दरकिनार कर वह जिला अस्पताल तिराहे तक पहुंच गईं। युवक यहां तक पीछे- पीछे आए धमके। लौटने की चेतावनी देने पर गाली-गलौज करने लगे। मौके पर काफी लोग जमा हो गए। भीड़ की मदद से कांस्टेबलों ने आरोपियों को पकड़ लिया। थाने लाकर की गई पूछताछ में उन्होंने खुद को महमूदनगर निवासी नसीम और मुस्तकीम बताया। एसओ सिविल लाइन चंद्रकिरण यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ महिला कांस्टेबलों से अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक गैंगरेप पीड़िता के परिवार के नहीं हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed