फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बोली की रकम पर चीनी मिल को ऐतराज

बोली की रकम पर चीनी मिल को ऐतराज

Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
शामली। बकाया गन्ना भुगतान के लिए कुर्क की गई शामली और थानाभवन चीनी मिल की चीनी की नीलामी प्रक्रिया बुधवार को भी पूरा नहीं हो सकी। इस बार थानाभवन मिल ने बोली की रकम को बाजार भाव से बेहद कम बताकर आपत्ति दर्ज करा दी। इस वजह से प्रशासन कोई फैसला नहीं ले पाया है। नीलामी पर फैसला लेने के लिए अब 27 अक्तूबर की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन

शामली और थानाभवन मिल की चीनी को नीलाम करने के लिए प्रशासन ने पहले 20 अक्तूबर की तिथि घोषित की थी। उस दिन नीलामी के दौरान कलक्ट्रेट में सिर्फ दो खरीदार पहुंचे थे, जिन्होंने आखिरी बोली 2805 रुपये प्रति क्विंटल लगाई थी। इस बोली को कम बताकर शामली चीनी मिल के प्रबंधक ने आपत्ति दर्ज कराते हुए नीलामी निरस्त करने की मांग की थी। वहीं, 20 अक्तूबर को थानाभवन मिल की चीनी के लिए खरीददार न आने से इस मिल की चीनी की नीलामी के लिए 22 अक्तूबर की तिथि तय की गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में थानाभवन मिल की चीनी की निलामी शुरू हुई। बुढ़ाना तहसील के कुटबा गांव से दस हजार क्विंटल चीनी खरीदने के लिए मोहित ने 2850 रुपये प्रति क्विंटल की बोली लगाई, लेकिन थानाभवन मिल के प्रतिनिधि ने मौजूदा समय में चीनी का मूल्य 3025 रुपये क्विंटल बताकर निलामी प्रक्रिया स्थगित करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर रामावतार गुप्ता ने बताया कि थानाभवन मिल की ओर से आपत्ति आने से नीलामी प्रक्रिया पर कोई नतीजा नहीं लिया गया है, जबकि शामली चीनी मिल की चीनी के लिए कोई खरीददार नहीं आया है। उन्होंने बताया कि अब 27 अक्तूबर को दोनों मिलों की चीनी की नीलामी की जाएगी। सहायक चीनी आयुक्त चंदन कुमार वर्मा, डीसीओ के प्रतिनिधि थानाभवन गन्ना सहकारी समिति के सचिव बेगराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed