{"_id":"49-78474","slug":"Muzaffar-nagar-78474-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुरी में बारात पर हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुरी में बारात पर हमला
Muzaffar nagar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला रामपुरी में बारात में किशोर को पीटने पर उसके परिजनों ने शादी समारोह से लौट रही बस पर हमला कर दिया। कई लोगों के साथ ही दुल्हन के साथ भी जमकर मारपीट की गई। पथराव और फायरिंग का भी आरोप लगाते हुए पीड़ितों ने शहर कोतवाली में जमकर हंगामा किया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी निवासी इश्तयाक के बेटे बिलाल की बारात रविवार को शाहपुर के गांव सोरम में गई थी। बारात की बस में कई युवतियां और महिलाएं भी थी। सोरम जाते समय बारात में शामिल मोहल्ले के ही एक किशोर ने चलती बस में युवतियों के सामने अभद्र हरकतें की। इस पर बारात में शामिल एक बुजुर्ग ने किशोर को थप्पड़ मार दिया। इसकी जानकारी किशोर ने अपने परिजनों को फोन पर दी। देर रात शादी समारोह से बारात लौटी तो सड़क पर खड़ी बस से उतरकर बाराती घरों को लौटने लगे। आरोप है कि इसी दौरान किशोर के परिजनों ने लौटती बारात पर हमला कर दिया। इसमें गुलाब, फुरकान, इश्तयाक और शराफत घायल हो गए। दूल्हे के परिजनों ने बीचबचाव की कोशिश की, तो कार से उतर रही दुल्हन और उसके साथ मौजूद नसीमा व नौशाबा के साथ भी मारपीट की गई। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित देर रात शहर कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पीड़ित इश्तयाक ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।