फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कैराना शहर ने दिलाई सपा को बढ़त

कैराना शहर ने दिलाई सपा को बढ़त

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
शामली। कैराना विधानसभा उपचुनाव के चक्रवार नतीजों से साफ है कि ऊन और झिंझाना देहात में भाजपा आगे रही, जबकि चौसाना और कैराना में सपा का बोलबाला रहा। कैराना शहर ने सपा को अजेय बढ़त दिलाई।
विज्ञापन

सबसे पहले चक्र में चौसाना क्षेत्र की गिनती हुई ,जिसमें सपा प्रत्याशी 1330 मतों से बढ़त पर रहे। इसके बाद ऊन क्षेत्र के गांवों के खादर क्षेत्र के गांव के बूथों की गिनती हुई, जिसमें भाजपा ने बढ़त बनाई। तीसरे राउंड के बाद झिंझाना क्षेत्र के वेदखेड़ी, सिंगरा, पटनी परतापुर, खानपुर रंगाना आदि बावरिया गांव शुरू हुए। बावरियां गांवाें में भी भाजपा का जोर रहा। आठवें राउंड में ऊन और उसके देहात के गांवों के बूथ शुरू हुए, लेकिन जाट बहुल ऊन कस्बे में जाटों का रुझान भाजपा से ज्यादा सपा की ओर रहा, लेकिन देहात क्षेत्रों के गांवों में भाजपा ने अपनी बढ़त कम नहीं होने दी। नौवें से 11 वें राउंड में कैराना देहात के मलकपुर, बरनावी, भूरा, खुरगान, नंगला राई आदि गांव शुरू हुए, इनमें मुस्लिम बहुल गांव में नाहिद आगे रहे। हालांकि हिंदू बहुल गांव में भाजपा बढ़त पर रही। 12वें राउंड पर भाजपा 2564 मतों से आगे थी। 13वें और 14 वें राउंड में कैराना खादर के रामड़ा, सहपता,खेडी बुच्चा, झाडरखेड़ी आदि गांवों के बूथों तक भी भाजपा बढ़त पर रही, लेकिन 15 वें राउंड में कैराना शहर के बूथ खुलते ही भाजपा की बढ़त ढीली होती गई। 15वें राउंड में भाजपा 2562 मतों से आगे थे। हालांकि कैराना कस्बे के बूथ खुलने पर 16वें राउंड शुरू होने पर उसकी बढ़त केवल 1809 रह गई। 17वें राउंड में कैराना कस्बे के मुस्लिम मतों का एकतरफा रुझान सपा की ओर होने से सपा 478 मतों से आगे हो गई।18 वें राउंड में सपा की बढ़त 5934 हो गई, लेकिन 19वें राउंड में कैराना देहात के हिंदू बहुल कुछ गांवों के बूथ खुलने पर सपा की बढ़त 3949 मतों की रह गई। आखिर में गुर्जर बहुल बूथों पर भी सपा को वोट मिलने से 20वें और अतिंम राउंड के बाद सपा ने 1099 मतों से कैराना विधान सभा सीट भाजपा से छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed