{"_id":"49-78378","slug":"Muzaffar-nagar-78378-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी को बंधक बनाने का आरोपी सिपाही सस्पेंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी को बंधक बनाने का आरोपी सिपाही सस्पेंड
Muzaffar nagar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हाईवे पर हुए हादसे के बाद दिल्ली के कारोबारी को परिवार समेत कार में घंटों तक बंधक बनाने के मामले में आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। देर रात मामले में सिपाही समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसमें उन्हें थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया था।
दिल्ली के करोलबाग निवासी कंप्यूटर पार्ट्स कारोबारी राजेश वर्मा की कार से हाईवे पर गांव नरा के निकट साइकिल सवार को टक्कर लग गई थी। हादसे के बाद पीछे से आए स्विफ्ट सवार चलसीना निवासी इरफान, उसके गन आसिफ और अन्य साथियों ने राजेश वर्मा, उनकी पत्नी अंजना और 11 साल के बेटे को कार में ही बंधक बना लिया था। करीब ढाई घंटे तक आरोपी कारोबारी के परिवार को शहर में इधर-उधर घुमाते हुए उन पर अवैध वसूली का दबाव बनाते रहे। घासमंडी में कारोबारी के लोगों को घटना की जानकारी देने पर आरोपी उन्हें छोड़कर फरार हो गए थे। मामले में कारोबारी राजेश वर्मा की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में इरफान, उसके गनर आसिफ और समीर के खिलाफ बंधक बनाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। हालांकि देर रात तीनों को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया। मामले में एसएसपी ने कारोबारी को बंधक बनाने में अहम भूमिका निभाने के आरोपी गनर आसिफ को शनिवार को सस्पेंड कर दिया। उसके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही उसे सस्पेंड भी कर दिया गया है।