{"_id":"49-78367","slug":"Muzaffar-nagar-78367-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान समस्याओं पर कांग्रेस की हुंकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान समस्याओं पर कांग्रेस की हुंकार
Muzaffar nagar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में एडीएम प्रशासन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।
टाउन हाल के मैदान में 24 जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकत्र कर सभा का आयोजन किया। जिसमें किसान समस्याओं को जोर-शोर से उठाया गया। राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह ने कहा कि देश के सभी वर्गों की लड़ाई लड़ने का काम केवल कांग्रेस ने ही किया। देश के लिए कुर्बानी का इतिहास भी कांग्रेस का ही रहा है। इंदिरा और राजीव ने देश की अखंडता के लिए खुद को शहीद किया। भाजपा ने लोगों को भ्रमित कर जनाधार पाया है। कुछ ही दिनों में सच्चाई सामने आ जाएगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि काला धन और एफडीआई पर बीजेपी की सच्चाई सामने आ चुकी है। किसानों से बीजेपी का कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि कांग्रेस की किसानों की लड़ाई लड़ेगी। बीजेपी केवल झूठ-फरेब की राजनीति करती है। मोदी की तीनों विदेश यात्रा फेल साबित हुई हैं। बीजेपी सरकार जमाखोरों की सरकार है। विधान परिषद नेता नसीब पठान, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, सतीश शर्मा, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, विधायक पंकज मलिक, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, पूर्व सांसद सईदुज्जमा, जिलाध्यक्ष नानू मियां, महिला जिलाध्यक्ष बिलकिस चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष तेगबहादुर सैनी, चेयरमैन पंकज अग्रवाल, सहारनपुर जिलाध्यक्ष शशि वालिया, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, प्रदेश महासचिव प्रदीप कंसल, राकेश पुंडीर, शहर अध्यक्ष हरेंद्र त्यागी आदि ने भी विचार रखे। कार्यकर्ताओं ने टाउनहाल से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर राज्यपाल के नाम एडीएम को ज्ञापन दिया।
मलिक को टोकने पर हुआ हंगामा
मुजफ्फरनगर। सभा के दौरान संचालन कर रहे शहर अध्यक्ष हरेंद्र त्यागी ने पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक का नाम पुकार कर उन्हें एक मिनट में भाषण पूरा करने को कहा। इससे नाराज मलिक शहर अध्यक्ष पर भड़क गए और भाषण देने से मना कर दिया। इसी बीच उनके समर्थकों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में संचालनकर्ता के खेद व्यक्त करने पर मलिक ने दोबारा भाषण दिया।
विज्ञापन
नानू के समर्थक भी आए सामने
मुजफ्फरनगर। गुटबाजी का आलम यह था कि हरेंद्र मलिक के समर्थकों के नारेबाजी के बाद जिलाध्यक्ष नानू मियां के समर्थक भी नारेबाजी करते हुए स्टेज तक पहुंच गए। इस बीच हरेंद्र मलिक के समर्थकों ने भी कई बार नारेबाजी की। नानू मियां के समर्थकों का नारेबाजी करने का सिलसिला एडीएम प्रशासन को ज्ञापन देने तक जारी रहा।
भीड़ का टोटा
मुजफ्फरनगर। टाउनहाल में आयोजित सभा में भीड़ न जुट पाने की सूचना पर प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री और प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री नहीं आए। नगर पालिका में कांग्रेस का चेयरमैन होते हुए भी लोगों की संख्या एक हजार को क्रास नहीं कर पाई। इस संबंध में जब पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सांकेतिक है। प्रत्येक जिले से आठ-दस लोग ही पहुंचे हैं।