{"_id":"49-78360","slug":"Muzaffar-nagar-78360-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाहें फैलाई, तो बुरे फंसोगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाहें फैलाई, तो बुरे फंसोगे
Muzaffar nagar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
शामली। चुनाव परिणाम के बाद अफवाहें फैलाने और बल्क एसएमएस के जरिये माहौल खराब करने वालों से प्रशासन सख्ती से निबटेगा। डीएम ने एसपी से ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई के लिए कहा है।
डीएम एनपी सिंह ने बताया कि चुनाव का रिजल्ट आने के बाद कुछ लोग माहौल खराब करने के लिए अफवाहें फैलाते हैं। इसके अलावा बल्क एसएमएस के जरिये भी शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे लोगों को सर्विलांस के जरिये ट्रेस किया जाएगा। इस तरह के एसएमएस के बारे में पता लगाकर उसे सर्विलांस के जरिये ट्रेस किया जाएगा कि यह एसएमएस कहां से चला है।
डीएम ने लोगों से भी अपील की है कि वे किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रत्याशियों से भी कहा गया है कि वह इस तरह की बातों पर कोई ध्यान न दें और अपने समर्थकों को भी ऐसा न करने की सलाह दें।
विज्ञापन
जुलूस रोकने को खास प्लानिंग
शामली। जीत के बाद प्रत्याशी विजयी जुलूस न निकलें इसके लिए भी प्रशासन ने इंतजाम किए हैं। सूत्रों के अनुसार जीतने वाले प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देने के बाद पुलिस प्रशासन अपनी घेराबंदी में लेगा और उन्हें ससम्मान तरीके से सुरक्षा पूर्वक उनके घर तक छोड़ा जाएगा ताकि उनके समर्थक जुलूस और नारेबाजी न कर सकें। जीत के बाद भी उनके आवास के बाहर पुलिस प्रशासन तैनात होगी।