{"_id":"49-78300","slug":"Muzaffar-nagar-78300-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में फूल गए पुलिसकर्मियों के सांस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में फूल गए पुलिसकर्मियों के सांस
Muzaffar nagar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शामली। पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल के अभ्यास के दौरान एसपी ने सर्किल सीओ और थानाध्यक्षों समेत अन्य पुलिसकर्मियों को जमकर दौड़ाया। दौड़ में कई पुलिसकर्मियों का सांस फूलने पर एसपी ने उन्हें नियमित अभ्यास करते हुए चुस्त-दुरुस्त रहने की नसीहत दी।
शुक्रवार को एसपी पवन कुमार के निर्देशन में पुलिस लाइन ग्राउंड में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मार्क ड्रिल में विशेष रूप से क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्षों, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और पुलिस ऑफिस पर अधिकतर बैठकर काम करने वाले विभाग के महिला, पुरुष कर्मचारियों एवं अधिकारियों के हमराहों को बुलाया गया था। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने दंगा नियंत्रण के लिए गैस गन, टियर गन, आशु गैस के गोले, हैंड ग्रेनेड, ऐंटी राइड और रबर की गोलियां चलाकर अभ्यास किया। हथियारों के साथ कराई गई दौड़ में कई पुलिसकर्मी हांफते हुए नजर आए। एसपी ने उन्हें दौड़ का नियमित अभ्यास करते हुए चुस्त-दुरूस्त रहने की नसीहत भी दी। एसपी ने बताया कि विभागीय कारिंदों को चुस्त दुरुस्त करने के लिए पुलिस लाइन में प्रत्येक शुक्रवार को मॉक ड्रिल की शुरूआत की गई है।