{"_id":"49-78298","slug":"Muzaffar-nagar-78298-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर को गोली मार चीनी से लदा ट्रक लूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर को गोली मार चीनी से लदा ट्रक लूटा
Muzaffar nagar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शामली। जाइलो गाड़ी सवार बदमाशों ने मेरठ-शामली हाईवे पर ड्राइवर को गोली मारकर चीनी से लदा ट्रक लूट लिया। बदमाश घायल ड्राइवर और क्लीनर को जंगल में फेंकते हुए ट्रक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
शामली के गुड़मंडी भैंसवाल रोड निवासी ओमबीर सिंह के ट्रक पर बनत के मोहल्ला जवाहरनगर निवासी प्रदीप ड्राइवर और ओदरी झिंझाना निवासी ईनाम क्लीनर के रूप में काम करते हैं। बृहस्पतिवार की शाम बजे प्रदीप और ईनाम ट्रक में किनौनी शुगर मिल से 200 बोरी चीनी लादकर हरियाणा जा रहे थे। रात करीब 11 बजे मेरठ-करनाल हाईवे स्थित लिसाढ़ ईंट भट्ठे के पास पीछे से आई एक जाइलो गाड़ी ने ट्रक को ओवरटेक कर रुकवाने का प्रयास किया। ट्रक नहीं रोकने पर बदमाशों ने ट्रक चालक को गोली मार दी। घायल होने पर ड्राइवर को ट्रक रोकना पड़ा। इसके बाद बदमाशों ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और घायल ड्राइवर और क्लीनर को बंधक बनाकर अपनी गाड़ी में डाल दिया। बदमाश दोनों को लिसाढ़ के जंगल में फेंककर ट्रक लेकर भाग गए। घायल ड्राइवर और क्लीनर किसी तरह बंधनमुक्त होकर एक कोल्हू पर पहुंचे और ट्रक मालिक तथा पुलिस को वारदात की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ड्राइवर को सीएचसी शामली भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रक मालिक ने उसे शहर के एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।
कोतवाली इंचार्ज आरएन सिंह यादव ने बताया कि गोली ड्राइवर के हाथ से आर-पार निकल गई है। पुलिस ने ट्रक मालिक की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
वर्जन
वारदात के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पुलिस घायल ड्राइवर और क्लीनर से पूछताछ करते हुए बदमाशों का सुराग तलाशने में जुट गई है। केस को शीघ्र ही वर्कआउट कर लिया जाएगा।
- निशांक शर्मा, सीओ सिटी