{"_id":"49-78297","slug":"Muzaffar-nagar-78297-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के कारोबारी को बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के कारोबारी को बंधक बनाया
Muzaffar nagar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हाईवे पर हुए हादसे के बाद चलसीना निवासी युवकों ने पुलिसकर्मी की मौजूदगी में दिल्ली के कारोबारी को उसकी पत्नी और बेटे समेत कार में बंधक बना लिया। आरोपी कार को लेकर पूरे परिवार को तीन घंटे तक शहर की सड़कों पर घुमाते रहे। हंगामा होने पर आरोपी कारोबारी को कार समेत घासमंडी में और उसके चालक को अस्पताल चौक के पास छोड़कर फरार हो गए। देर रात पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गनर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस में मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नई दिल्ली के करोलबाग निवासी कंप्यूटर पार्ट्स कारोबारी राजेश वर्मा शुक्रवार को अपनी पत्नी अंजना और 11 साल के बेटे वरुण को साथ लेकर दूसरे बेटे को देहरादून के हॉस्टल में जा रहे थे। झारखंड निवासी मन्नू यादव कार चला रहा था। हाईवे पर नरा के निकट नयागांव निवासी दलित की साइकिल में कारोबारी की कार से टक्कर लग गई। हादसे के बाद कारोबारी के कार चालक मन्नू ने भागने की कोशिश की, लेकिन तभी पीछे से आई बिना नंबर की सफेद रंग की स्विफ्ट कार ने उन्हें रोक लिया। कार रुकते ही स्विफ्ट से उतरे वर्दी धारी ने चालक मन्नू को खींचकर स्विफ्ट में डाल लिया। एक अन्य युवक ने कारोबारी की कार को खुद चलाना शुरू कर दिया। इसके बाद करीब ढाई घंटे तक स्विफ्ट में सवार युवक कारोबारी की कार को शहर में ही घुमाते रहे। शोर मचाने पर उन्हें धमकियां भी दी गईं। आरोप है कि कार सवारों ने साइकिल सवार के मरने की बात कहते हुए कारोबारी से ढाई लाख की मांग की, जो आखिर में 20 हजार तक जा पहुंची। करीब ढाई घंटे बाद आरोपी कारोबारी और उसके परिवार को घासमंडी में छोड़कर उनके चालक मन्नू यादव को साथ लेकर चले गए। कारोबारी ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी, जिस पर लोगों ने स्विफ्ट कार का पीछा कर उसमें सवार युवकों को जिला अस्पताल चौराहे के निकट खड़े हुए पकड़ लिया। हंगामा बढ़ता देख स्विफ्ट सवार चालक मन्नू को वहीं छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस कारोबारी और उनके कार चालक को सिविल लाइंस थाने ले गई, जहां कारोबारी ने घटना की तहरीर दी। मामले में खाकी की संलिप्तता देखते हुए पुलिस इसे रफा-दफा करने की तैयारी में है। एसओ चंद्रकिरण ने बताया कि बेगराजपुर चौकी इंचार्ज किशन अवतार ने उन्हें फोन कर हादसे के बाद दिल्ली के कारोबारी को स्विफ्ट सवार चलसीना निवासी इरफान के साथ भेजने की बात कही थी। हालांकि परिवार को घंटों तक अवैध रूप से साथ लेकर घूमना गलत है। इसकी जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। उधर, सीओ सिटी संजीव वाजपेयी का कहना है कि मामले में चलसीना निवासी इरफान समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस ने देर रात इरफान और समीर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गनर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बंधकर बनाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।