{"_id":"49-77584","slug":"Muzaffar-nagar-77584-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ को लेकर कवाल मेले में मारपीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ को लेकर कवाल मेले में मारपीट
Muzaffar nagar
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
जानसठ। कवाल गांव के दशहरा मेले में छेड़छाड़ को लेकर एक ही समुदाय के युवकों में मारपीट हो गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। मारपीट में दोनों ही पक्षों से पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों पक्षों के युवकों को हिरासत में ले लिया है।
गांव कम्हेड़ा निवासी सोनू और संजीव आदि युवक गांव कवाल में दशहरा मेला देखने गए थे। मेले में कम्हेड़ा निवासी युवक मोबाइल फोन पर अश्लील बातें कर रहा था, जिसको लेकर गांव कवाल निवासी कल्लू आदि युवकों ने विरोध किया, तो इनमें कहासुनी हो गई। गालीगलौज होने पर वहां मौजूद मौअज्जिज लोगों ने युवकों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। कुछ देर बात दोनों गांव के युवकों में मेले में छेड़छाड़ के मामले को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के युवकों में जमकर बेल्टें चली। मारपीट से मेले में अफरातफरी मच गई, जिसमें दोनों पक्षों से कल्लू, सोनू, संजीव सहित पांच युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के युवकों को समझाबुझाकर शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के युवकों को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में कवाल के युवकों का कहना है कि कम्हेड़ा के युवकों ने मेले में छेड़छाड़ की थी। जबकि कम्हेड़ा के युवक छेड़छाड़ की घटना से इंकार कर रहे हैं। इंस्पेक्टर चरण सिंह यादव का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।