{"_id":"49-77362","slug":"Muzaffar-nagar-77362-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमआईटी के प्रवक्ता को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमआईटी के प्रवक्ता को दौड़ाकर पीटा
Muzaffar nagar
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। बहन के एडमिट कार्ड को लेकर दो दिन पहले हुई कहासुनी को लेकर एक युवक ने सोमवार को अपने साथियों के साथ मिलकर एमआईटी कॉलेज में जमकर हंगामा किया। विरोध करने पर एक प्रवक्ता को दौड़ाकर पीटा। बचाव के लिए दौड़े छात्रों और शिक्षकों से भी मारपीट और अभद्रता की। इस दौरान आरोपी और उसके साथियों ने जमकर तोड़फोड़ और गाली-गलौच की। बाद में छात्रों और स्टाफ ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रवक्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
सरधना-मेरठ मार्ग पर पोहल्ली गांव के निकट स्थित एमआईटी से गांव निठारी, जानसठ, मुजफ्फरनगर निवासी एक छात्रा बीएड कर रही है। शनिवार को वह अपने भाई निर्दोष पुत्र महेंद्र के साथ एडमिट कार्ड लेने आई थी। एडमिट कार्ड को लेकर ही छात्रा के भाई की उस दिन कॉलेज स्टाफ से कहासुनी हो गई थी। उस दिन तो वह वहां से चला गया, लेकिन सोमवार को कॉलेज खुलते ही वह दर्जनभर साथियों के साथ पहुंच गया और स्टाफ से गाली-गलौच और अभद्रता करनी शुरू कर दी। प्रवक्ता ब्रिजेश कुमार पुत्र राम सिंह ने अभ्रदता का विरोध किया तो निर्दोष ने साथियों के साथ प्रवक्ता को दौड़ा-छौड़ाकर पीटा। इतना ही नहीं तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। बीचबचाव को दौड़े छात्रों और स्टाफ से भी आरोपियों ने अभद्रता की। इस पर स्टाफ और छात्रों ने निर्दोष को दबोच लिया, जबकि उसके साथी फरार हो गए। बाद में प्रधानाचार्य विनिता त्यागी और प्रबंधक धर्मेंद्र भारद्वाज ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं प्रवक्ता ब्रिजेश कुमार पुत्र राम सिंह ने निर्दोष और उसके अज्ञात साथियों के रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने निर्दोष का शांतिभंग में चालान कर दिया।
इन्होंने कहा...
आरोपी निर्दोष की बहन बीएड छात्रा है। उसने शराब के नशे में धुत होकर स्टाफ और छात्रों के साथ मारपीट तथा अभद्रता की। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
- धर्मेंद्र भारद्वाज, प्रबंधक, एमआईटी