{"_id":"49-76147","slug":"Muzaffar-nagar-76147-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने मिल पर ताला डाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने मिल पर ताला डाला
Muzaffar nagar
Updated Fri, 05 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरला। भारतीय किसान यूनियन ने उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी पर ताला डाल दिया है।
क्षेत्र के किसानों का करोड़ों रुपये उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी पर बकाया है। किसानों द्वारा कई बार धरना प्रदर्शन करने के बावजूद मिल द्वारा भुगतान नहीं करने पर किसानों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष धीरज त्यागी के नेतृत्व में क्षेत्र के फलौदा, खाईखेड़ी, तुगलकपुर आदि गांवों के किसान दोपहर दो बजे मिल गेट पर पहुंचे। किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने पहले मिल के शीरा गोदाम पर तथा बाद में मिल के मेन गेट पर ताला डालकर उसे बंद कर दिया। किसानों का कहना था कि पहले मिल प्रबंधन तंत्र से चीनी का हिसाब लिया जाएगा उसके बाद हाईकमान के आदेश पर ही ताले को खोला जाएगा। तालाबंदी के दौरान धीरज त्यागी, हरिओम त्यागी, अमरीश कुमार, अरूण त्यागी, अनुराग त्यागी, अनिल त्यागी, रमेश कुमार, मांगेराम, सुबोध कुमार आदि किसान मौजूद रहे।