फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवक से नकदी और बाइक लूटी

युवक से नकदी और बाइक लूटी

Mon, 01 Sep 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Mon, 01 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवबंद/बड़गांव। बड़गांव से वापस लौट रहे बाइक सवार युवक को करीब आधा दर्जन बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाश युवक से बाइक और नकदी लूटकर ले गए। बाद में सड़क पर बेहोश पड़े युवक को कोई राहगीर उठाकर देवबंद लेकर आया और उपचार कराने के बाद छोड़ गया। जानकारी मिलने पर पुलिस युवक से पूछताछ की।
विज्ञापन

कांधला के गांव राजपुर गढ़ी निवासी गौरव (29) शनिवार को किसी काम से बाइक से बड़गांव आया था। शाम करीब चार बजे जब वह वापस गांव लौटने के लिए चला तो चार किलोमीटर दूरी पर रास्ते में छह बदमाशों ने चलती बाइक पर उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया और उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन

गौरव सड़क पर गिरते ही बेहोश हो गया। बदमाश गौरव की बाइक, 1500 रुपये की नकदी और एटीएम कार्ड लूटकर ले गए। शाम करीब साढ़े पांच बजे गंगोह की ओर से आ रहे एक व्यक्ति ने उसे उठाकर देवबंद ले आया और निजी अस्पताल में उसका उपचार कराकर उसे खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र में छोड़ गया। इस दौरान कुछ लोगों ने युवक की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस युवक को अपने साथ ले गई। पूछताछ करने पर गौरव ने पूरी घटना पुलिस को बताई। पुलिस ने गौरव के परिजनों को जानकारी दी। देवबंद पहुंचे परिजन गौरव को साथ ले गए। उधर, बड़गांव संवाददाता के मुताबिक थानाध्यक्ष एचयू खान ने लूट की घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed