फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अमन के आश्रित को मिलेगी नौकरी-मुआवजा

अमन के आश्रित को मिलेगी नौकरी-मुआवजा

Fri, 20 Jun 2014 05:31 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Fri, 20 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शामली। दंगों के कुछ दिन बाद बहावड़ी में अज्ञात हमलावराें की गोली से मारे गए शामली के अमन के परिजनों को मुआवजे के साथ सरकार एक सदस्य को नौकरी भी देगी। शासन ने इस प्रकरण को अपनी स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

सितंबर में हुए दंगों के कुछ ही दिन बाद शामली निवासी अमन और उसका चचेरा भाई बहावड़ी में फेरी लगाने गए थे। अमन कबाड़ी का काम करता था। बहावड़ी गांव के निकट रास्ते में ही अज्ञात हमलावरों ने अमन पर हमला बोलकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इस घटना के बाद परिजन और आसपास के लोगों ने जमकर हंगामा किया था। उसके शव को शहर में रखकर जाम लगा दिया गया था। परिजनों ने इसे दंगों में मारे गए लोगों की तरह ही मुआवजा और परिवार के सदस्य को नौकरी की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम एनपी सिंह ने बताया कि उन्होंने अन्य मामलों की तरह अमन के परिजनों को भी 13 लाख मुआवजे और उसके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की संस्तुति शासन को भेजी थी, जिसकी अब शासन ने स्वीकृति दे दी है।

उन्होंने बताया कि अमन के परिजनों को दंगे में मारे गए अन्य लोगों की तरह 13 लाख मुआवजा और उसके आश्रित परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। इस संबंध में तहसील प्रशासन को निर्देशित कर दिया गया है कि वह परिजनों से संपर्क कर मुआवजे संबंधी कागजात और नौकरी के लिए उस पर आश्रित एक सदस्य के कागजात आदि तीन दिन में एकत्रित कर तमाम कागजी कार्रवाई पूरी करा लें ताकि परिवार को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed