फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बच्चे की मौत पर यात्रियों ने हंगामा किया

बच्चे की मौत पर यात्रियों ने हंगामा किया

Fri, 20 Jun 2014 05:31 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Fri, 20 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मंसूरपुर/खतौली। अनुबंधित बस के चालक परिचालक द्वारा मंसूरपुर से खतौली की सवारी नहीं लेने पर उपचार के अभाव में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। जिस पर यात्रियों ने वहां पर हंगामा। पुलिस वालों ने उन्हें समझा बुझा कर शांत किया।
विज्ञापन

खतौली की एक महिला गुरुवार को अपने रिश्तेदार के यहां मंसूरपुर आई थी। वहां पर उसके मासूम बच्चे की हालत बिगड़ गई। वह देर शाम को अपने बच्चे को लेकर खतौली लौटना चाहती थी, वह बस अड्डे पर गई। इस दौरान वहां पर काफी सवारी खतौली की थी। काफी देर बाद मेरठ भैंसाली डिपो की अनुबंधित बस संख्या यूपी 12-टी-2053 वहां आई, मगर चालक और परिचालक ने खतौली के अंदर से जाने से इंकार करते हुए सवारियों को नहीं बैठाया। यात्रियों और महिला ने बीमार बच्चे के बारे में भी बताया, मगर परिचालक ने उन्हें बस में नहीं बैठाया और बस को लेकर चला गया। इसके कुछ देर बाद ही मासूम बच्चे की मौत हो गई। जिस पर गुस्साए यात्रियों ने वहां पर हंगामा कर दिया। खबर पाकर पुलिस वालों ने आकर उन्हें शांत किया। यात्रियों का कहना था कि यहां पर देर शाम को अक्सर ऐसा ही होता है, यदि बीमार बच्चे को लेकर खतौली जाकर उपचार मिलता तो शायद वह बस सकता था। पुलिस वालों ने एक डीसीएम रुकवा कर सभी यात्रियों को उसमें बैठा कर खतौली के लिए रवाना किया। यात्रियों ने इसकी शिकायत रोडवेज के अधिकारियों से भी फोन पर की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed