फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मोदी की शपथ के साथ खुशियों में झूमा शहर

मोदी की शपथ के साथ खुशियों में झूमा शहर

Tue, 27 May 2014 05:33 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Tue, 27 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही शहर खुशियों से झूम उठा। शिवचौक पर पटाखे छोड़े गए, मिठाई बांटी गई। भाजप कार्यकर्ताओं ने मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। शिवचौक पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी के साथ आरएएफ मौजूद रही।
विज्ञापन

सोमवार की शाम छह बजे का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे थे। मोदी का शपथ ग्रहण समारोह देखने के लिए लोग जहां टीवी से चिपके रहे, वहीं शिव चौक पर बड़ी टीवी स्क्रीन पर शपथ का कार्यक्रम देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए। मोदी के शपथ लेते ही शिवचौक पर मोदी जिंदाबाद के नारे लगने शुरू हो गए। भाजपाईयाें ने पटाखे भी छोड़े और मिठाईयां बांटी। इसके बाद शिवचौक पर महाआरती का आयोजन किया गया। शिवचौक पर हुए इन सभी कार्यक्रमों में जिलाध्यक्ष सतपाल पाल, शहर अध्यक्ष श्रीमोहन तायल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व चेयरमैन सुभाषचंद शर्मा, कपिलदेव अग्रवाल, श्याम सिंह सैनी, राजीव गर्ग, संजय अग्रवाल, डॉ सुधीर सैनी, सविता वर्मा, वैभव त्यागी, अतुल सैनी, शरद कपूर, गीता जैन आदि शामिल रहे। शहर के दाल मंडी, पान मंडी, गांधी कालोनी, नई मंडी, रामपुरी, इंद्रा कालोनी आदि में पटाखे छोड़े गए।
विज्ञापन


टीवी स्क्रीन से पिक्चर गायब
मुजफ्फरनगर। शहर के सभी भाजपा नेताओं का जमावड़ा शिवचौक पर था। नरेंद्र मोदी सहित चार मंत्रियों ने ही शपथ ली थी कि स्क्रीन से पिक्चर गायब हो गई। भाजपा नेता और आम जनता शपथ ग्रहण समारोह नहीं देख पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाइयों ने खुशी मनाई
मीरापुर। भाजपा के राष्ट्रीय नेता नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के साथ ही चारों ओर खुशी की लहर दौड़ गई। टीवी के समक्ष बैठ कर लोगों ने शपथ ग्रहण समारोह का आनंद लिया।

क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव मुकल्लमपुरा, बलीपुरा, संभलहेड़ा के मंदिरों में हवन यज्ञ कर देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। कसबे के मेन चौराहे पर शाम छह बजे मोदी द्वारा प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद आतिशबाजी की गई तथा ढोल नगाड़ों के साथ मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान चेयरमैन नवीन सैनी, मनोज भद्रकाशी, मूलचंद शर्मा, विकास कौशिक, जगदीश पांचाल, प्रमोद प्रजापति, ओमपाल, सुभाषचंद्र, सतेंद्र, मोनू, सोनू, प्रदुम्मन शर्मा, अशोक सैनी, असीम शर्मा, राजेंद्र रस्तौगी, डा रविंद्र पाराशर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed