फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुरबालियान हिंसा में घायल विपिन ने दम तोड़ा

पुरबालियान हिंसा में घायल विपिन ने दम तोड़ा

Sun, 22 Sep 2013 05:37 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Sun, 22 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
मंसूरपुर। नंगला मंदौड़ की पंचायत से लौटते समय ग्रामीणों पर पुर बालियान गांव में हुए हमले में गंभीर घायल शोरम के विपिन ने शनिवार को दिल्ली के नारायण अस्पताल में दम तोड़ दिया। अब सात सितंबर को पुर बालियान में हुई सांप्रदायिक हिंसा में मृतक संख्या तीन हो गई है। काकड़ा निवासी विकास और राजवीर की मौत पहले हो चुकी है।
विज्ञापन

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव शोरम के ग्रामीणों पर सात सितंबर को नंगला मंदौड़ पंचायत से लौटते हुए पुर बालियान में हमला किया। इसमें ट्रैक्टर ट्राली में सवार शोरम गांव के 20 ग्रामीण गंभीर घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल 48 वर्षीय विपिन पुत्र पदम सिंह को दिल्ली के नारायण अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना की जांच कर रहे विवेचक इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह ने बताया कि शनिवार को विपिन ने दम तोड़ दिया। जबकि इस हमले में दूसरे गंभीर घायल महेंद्र आदि का इलाज दिल्ली में चल रहा है। इस संबंध में शोरम निवासी राजवीर पुत्र किशोरी लाल ने मंसूरपुर थाने में पुर बालियान निवासी जिला पंचायत सदस्य शाकिर अली, लियाकत, लुक मान, फरमान, नूरुदीन, मासूूम समेत 19 लोगों को नामजद कर सैकड़ाें अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उल्लेखनीय है सात सितंबर को पुर बालियान में हुई सांप्रदायिक हिंसा में पंचायत से लौट रहे लोगों पर हमले किए थे, इसमें काकड़ा निवासी विकास और राजवीर की मौत हो गई थी और 28 लोग गंभीर घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed