फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गंगनहर में पांच सौ क्यूसेेक पानी छोड़ा गया

गंगनहर में पांच सौ क्यूसेेक पानी छोड़ा गया

Mon, 20 May 2013 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Mon, 20 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खतौली, 19 मई। उत्तराखंड, यूपी और दिल्ली में पानी को लेकर हुई किल्लत को देखते हुए रविवार को हरिद्वार से गंगनहर में 500 क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया, जो कि सोमवार सुबह तक दिल्ली पहुंच जाएगा। उधर, अब लीकेज को ठीक नहीं कराया जाएगा। यहां पानी की रोकथाम के लिए खलासी नहर को पूरी तरह से बंद करके अस्थायी बांध का निर्माण जारी है।
विज्ञापन

लीकेज के कारण सात दिनों से गंगनहर बंद होने से उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी और दिल्ली में पानी की भारी किल्लत हो रही थी। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी कई बार खतौली का दौरा कर पानी आपूर्ति के बारे में जानकारी हासिल कर चुके हैं। लीकेज काफी बड़ा होने के कारण उसे ठीक करने में करीब दो माह लग सकते हैं, इसलिए फिलहाल इसे ठीक करने के बजाए खलासी नहर को ही बंद करने का निर्णय लिया गया, ताकि तीनों राज्यों को पानी की आपूर्ति हो सके। गंगनहर मेरठ खंड के मुख्य अभियंता एके गुप्ता ने बताया कि रविवार को हरिद्वार से गंग नहर में 500 क्यूसेक पानी छोड़ दिया है। धीरे-धीरे गंग नहर में पानी का स्तर बढ़ाया जाएगा, जिससे सभी स्थानों पर पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

खलासी नहर पर नए रेग्युलेटर का निर्माण होगा
गंगानहर मेरठ खंड के मुख्य अभियंता एके गुप्ता ने बताया कि तकनीकी विशेषज्ञों से राय लेकर यहां पर खलासी नहर पर नया रेग्युलेटर बनाने का निर्णय लिया गया है, क्योंकि इस लिीकेज (शोरी)ने रेग्युलेटर को नीचे जमीन को पूरी तरह से खोखला कर दिया है। ऐसे में यह रेग्युलेटर कभी भी ध्वस्त हो सकता है। इसलिए यहां पर नए रेग्युलेटर का ही निर्माण किया जाएगा। हिंडन नदी में पानी यहां के बजाए जानी नहर से छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed