फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चुनावी रंजिश में चली गोलियां

चुनावी रंजिश में चली गोलियां

Sun, 03 Mar 2013 05:31 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Sun, 03 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर (मुजफ्फरनगर), 2 मार्च। बसधाड़ा में चुनावी रंजिश के चलते शनिवार सुबह दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की ओर से हुई जमकर गोलीबारी हुई। जिसमें डेढ़ माह के मासूम समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में ऐहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

शाहपुर थाना क्षेत्र के बसधाड़ा गांव में ग्राम प्रधान के चुनाव में हारने वाले फराकत अली और ग्राम प्रधान दिलशाद के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार देर शाम ग्राम प्रधान दिलशाद का तहेरा भाई अब्दुल कादिर अपने घर जा रहा था, जिसकी किसी बात को लेकर फराकत से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। उस वक्त तो दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया, लेकिन शनिवार सुबह फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। प्रधान पक्ष का आरोप है कि फराकत पक्ष के बोलेरो सवार हथियारबंद 10-12 लोगों ने बस स्टैंड पर बैठे दिलशाद पक्ष पर गोलियां बरसा दीं। अब्दुल कादिर, उस्मान और खालिद छर्रे लगने से घायल हो गए। इसके अलावा बस स्टैंड पर मौजूद अन्य लोगों में हसीना, सोनू, मुशीर, सादिक और डेढ़ वर्षीया सीबा पुत्री नौशाद भी जख्मी हो गए। उधर, फराकत पक्ष का आरोप है कि वह लोग बस स्टैंड पर स्थित अपने दूध सेंटर पर भाई कल्लू के साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान दिलशाद पक्ष के लोगाें ने आकर उनके साथ मारपीट की और गोलियां बरसाईं। गोली चलने से भगदड़ मच गई। फराकत को भी एक गोली लगी, जबकि उसका भाई कल्लू, अंसार भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो कार को कब्जे में लेकर घायलों को शाहपुर के स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा, जहां से अब्दुल कादिर, उस्मान, खालिद, फराकत, कल्लू और अंसार को जिला चिकित्सालय भेजा गया। इसमें अब्दुल कादिर को मेरठ रेफर कर दिया गया है। प्रधान पक्ष के अलाउद्दीन की ओर से फराकत पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed