फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ‘खोखों’ का भी रखना होगा हिसाब

‘खोखों’ का भी रखना होगा हिसाब

Sat, 02 Feb 2013 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Sat, 02 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, 1 फरवरी। शस्त्र लाइसेंस धारकों को कारतूस खरीदने के लिए विक्रेता के सामने खोखे जमा करने पड़ेंगे। बिना इसके कारतूस नहीं मिल सकेंगे। जितने कारतूस खरीदने हैं, उतने ही खोखे विक्रेता के पास जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की नई व्यवस्था के तहत शस्त्र लाइसेंस धारक को अगर विक्रेता से कारतूस खरीदने हैं तो उसे खोखे जमा कराने होंगे। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की ओर से सभी शस्त्र एवं कारतूस विक्रेताओं को यह आदेश जारी किया गया है। 18 जनवरी से यह आदेश जिले में प्रभावी हो गया है। फायरिंग की वजह और कारण कोई भी रहा हो, बिना खोखे प्रस्तुत किए कोई भी विक्रेता किसी भी शस्त्र लाइसेंस धारक को कारतूस नहीं बेच सकेगा। विक्रेता जितने भी कारतूस बेचता है, पूरा ब्योरा मय खोखे कचहरी स्थित शस्त्र सहायक कार्यालय में देना होगा। इस नई व्यवस्था के पीछे प्रशासन का तर्क है कि नियमानुसार शस्त्रधारक एक समय में 30 और एक साल में केवल 50 कारतूस खरीद सकता है, लेकिन अगर शस्त्रधारक प्रयोग शुदा कारतूसों के खाली खोखे जमा नहीं करा रहा है तो स्पष्ट है कि पूर्व में खरीदे गए कारतूस प्रयोग नहीं किए गए और उनका वह दुरुपयोग कर सकता है अथवा किसी अपराधी को बेच सकता है। उधर, ग्रामीण अंचल के शस्त्र लाइसेंस धारकों का कहना है कि जंगल में बदमाशों पर की गई फायरिंग के बाद खोखे एकत्र करना संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में इस तरह की व्यवस्था लागू करने का मकसद केवल लोगों को परेशान करना है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed