{"_id":"49-49509","slug":"Muzaffar-nagar-49509-49","type":"story","status":"publish","title_hn":" कोल्हू मालिक को बंधक बना कर 50 हजार लूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्हू मालिक को बंधक बना कर 50 हजार लूटे
Muzaffar nagar
Updated Sat, 19 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर, 18 जनवरी। गांव संभलहेड़ा में एक कोल्हू पर धावा बोल कर बदमाश कोल्हू मालिक तथा नौकर को बंधक बना कर 50 हजार रुपये, इनवर्टर, बैट्री समेत जरूरी कागजात लूट कर ले गए। कोल्हू मालिक ने हल्का दारोगा को तहरीर दी है। एसओ ने घटना से इंकार किया है।
संभलहेड़ा में गुरुद्वारा के सामने हाजी जमशेद का कोल्हू है। हाजी जमशेद ने बताया कि गुरुवार रात एक व्यापारी कोल्हू से गुड़ खरीद कर ले गया था। व्यापारी ने उसे 50 हजार रुपये दिए थे। मध्य रात बारिश के चलते कोल्हू मालिक तथा उसका नौकर बलवंत कोल्हू में बने कमरे में सो गए। कोल्हू मालिक ने रुपये दूसरे कमरे की अलमारियों में रख कर बाहर से कमरे का ताला बंद कर दिया था। रात को बदमाशों ने जमशेद को कमरे में बंद कर दिया तथा दूसरे कमरे का ताला तोड़ कर अलमारी में रखे 50 हजार रुपये, इनवर्टर, बैट्री जरूरी कागजात लूट कर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद जमशेद ने परिवार और पड़ोसी कोल्हू मालिक को फोन से सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर जमशेद को बंद कमरे से बाहर निकाला। पीड़ित ने हल्का दारोगा को तहरीर दी। उधर, एसओ शैलेंद्र यादव ने लूट की घटना से इंकार किया है।