{"_id":"49-49309","slug":"Muzaffar-nagar-49309-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को ‘बेस्ट इलेक्टोरल अवार्ड’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को ‘बेस्ट इलेक्टोरल अवार्ड’
Muzaffar nagar
Updated Wed, 16 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, 15 जनवरी। चुनाव आयोग ने डीएम सुरेंद्र सिंह को ‘बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसिस अवार्ड 2012’ के लिए चुना है। 25 जनवरी को दिल्ली में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी डीएम को एक लाख रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।
बेहतर तरीके से चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को पुरस्कृत करता है। 70 अफसरों ने आवेदन किए थे, जिनमें छंटनी के बाद 13 अफसरों को प्रेजेंटेशन के लिए दिल्ली बुलाया गया था। जिनमें मुजफ्फरनगर डीएम सुरेंद्र सिंह भी शामिल थे। सुरेंद्र सिंह ने फिरोजाबाद में विधानसभा चुनाव कराया था। यूपी से अवार्ड के दावेदारों में सुरेंद्र सिंह के अलावा एडिशनल कमिश्नर कामर्शियल टैक्स लखनऊ कामिनी रतन चौहान (पूर्व डीएम बुलंदशहर) और एसपी रेलवे मुरादाबाद आरके भारद्वाज भी शामिल थे। मंगलवार को चुनाव आयोग के सचिव राहुल शर्मा ने फैक्स भेजकर सुरेंद्र सिंह के प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित होने की जानकारी दी। 25 जनवरी को मतदाता दिवस पर दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में डीएम को उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी पुरस्कृ त करेंगे। प्रथम पुरस्कार की राशि एक लाख रुपये है। डीएम का कहना है कि नेशनल अवार्ड मिलना उनके लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन