फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   समाजसेवी हरवंश लाल नहीं रहे

समाजसेवी हरवंश लाल नहीं रहे

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। समाजसेवी और एमजी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन लाला हरवंश लाल का शुक्रवार को निधन हो गया। वह पिछले एक माह से अस्वस्थ चल रहे थे। वर्तमान में वह श्री शुकदेव आश्रम के उपाध्यक्ष और श्री गंगा सभा शुक्रताल के प्रधान थे। स्वामी ओमानंद ब्रह्मचारी ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित आवास पर लाला हरवंश लाल ने सुबह तीन बजे जीवन की अंतिम सांस ली। 90 वर्षीय लाल उद्योग जगत के साथ शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी रहे हैं। उन्होंने शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव की प्रेरणा से सरकुलर रोड पर तीन दशक पूर्व एमजी पब्लिक स्कूल की स्थापना की। निधन की सूचना पर उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लग गया। स्वामी ओमानंद महाराज ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि लाला हरवंश लाल का जीवन शिक्षा और समाज सेवा को समर्पित था। पूर्व मंत्री योगराज सिंह, डॉ. एससी गुप्ता, आलोक स्वरूप, लीलू राम आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। नई मंडी शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भीम सेन कंसल, सुरेंद्र गोयल, नरेंद्र गोयल, नीरज बंसल, संजय जैन, गौरव स्वरूप, साजिद मियां नासिर, अनिल गोयल, विकास स्वरूप, संजय मित्तल, सतीश जैन, विनेश जैन, कमल गोयल, शरद गोयल, सुनील जैन, दीपक बंसल, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शुकदेव आश्रम में शोक
मोरना। श्री शुकदेव आश्रम स्वामी कल्याणदेव सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हरवंश लाल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय के ब्रह्मचारियों, आचार्यों ने उनकी सेवाओं का स्मरण किया। स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि वह संतों के प्रति आदर का भाव रखते थे। 80 के दशक में स्वामी कल्याण देव से निकटता के बाद उन्होंने जनसेवा कार्यों में अपना जीवन अर्पित किया। ज्ञान प्रकाश आचार्य, अचल शास्त्री, यतिन शर्मा ने गहरा शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed