{"_id":"49-46023","slug":"Muzaffar-nagar-46023-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य पर हमले के मामले ने तूल पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य पर हमले के मामले ने तूल पकड़ा
Muzaffar nagar
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खतौली। केके जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर किए गए जानलेवा हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में शुक्रवार को शिक्षकों ने कॉलेज में शिक्षक कार्य का बहिष्कार किया। साथ ही पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि हमलावर गिरफ्तार नहीं हुआ, तो पूरे जिले के शिक्षक हड़ताल पर चले जाएंगे।
शुक्रवार को शिक्षकों ने शिक्षक कार्य का बहिष्कार करते हुए कॉलेज मेें छुट्टी करा दी। इसके बाद आयोजित बैठक में हमले की निंदा करते हुए शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। साथ ही कहा कि अगर हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो जिले के शिक्षक हड़ताल पर चले जाएंगे। सूचना पर शिक्षकों के बीच पहुंचे सीओ शैलेंद्र लाल ने जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। सतेंद्र तोमर के संचालन में हुई बैठक में प्राचार्य डॉ. डीके शर्मा, प्रधानानचार्य डॉ. देशराज, प्रहलाद सिंह, अनीस अहमद, डॉ. अरविंद राणा, विकास कुमार, जय प्रकाश गौतम, सुरेंद्र सिंह, प्रवीण शर्मा, इंदु जैन, राजेंद्र त्यागी, उपेंद्र सिंह, दलीप सिंह, सुरेश यादव, प्रदीप लाल, विभा शर्मा, एसएस मेहरा, चंद्रमोहन शर्मा, रीना मित्तल, अमित वर्मा, कुसुम बंधु, विजय रंजन, विनोद त्यागी आदि मौजूद थे। उधर, प्रभारी निरीक्षक डीएन वर्मा ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है, दबिश डाली जा रही हैं।
गौरतलब है कि गुरुवार की शाम को केके जैन इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य रामकुमार पुंडीर पर कुछ छात्रों ने प्राणघातक हमला कर दिया था, जिसमें उनके सिर में 32 टांके लगे हैं। मामले में एक छात्र समेत कई युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।