{"_id":"49-45954","slug":"Muzaffar-nagar-45954-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता से झड़प के बाद बीडीओ ने भी खोला मोर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता से झड़प के बाद बीडीओ ने भी खोला मोर्चा
Muzaffar nagar
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जानसठ। तहसील दिवस में विधवा महिलाओं की पेंशन को लेकर एडीएम के समक्ष हुई सपा नेता की बीडीओ से झड़प का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीडीओ ने सपा नेता पर मुकदमा वापस लेने की धमकी का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत डीएम और एसएसपी की है।
कस्बा मीरापुर निवासी सपा नेता सुमन शर्मा मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में कुछ विधवा महिलाओं सुदेश, सरिता, ममता, सुरेश, धर्मबीरी, सोमबती, अगनो, भोहती, फूलमती, मुन्नी, रीपन को साथ लेकर पेंशन न मिलने की शिकायत करने आई थी। शिकायत करने पर एडीएम मनोज कुमार के सामने ही सपा नेता बीडीओ से उलझ गई थी। समाज कल्याण विभाग के एडीओ सुधीर कुमार बालियान ने थाने में सपा नेता सुमन शर्मा के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया था। बीडीओ डॉ. सौरभ राजपूत ने जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर सपा नेता पर अधिकारियों पर बिना वजह दबाव बनाने और उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। बीडीओ का कहना है कि सपा नेता गिरफ्तारी के डर से मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रही है। उन्होंने कहा कि नेता के दबाव में मुकदमा वापस नहीं लेंगे।