{"_id":"49-45949","slug":"Muzaffar-nagar-45949-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईपास पर वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईपास पर वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
Muzaffar nagar
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मीरापुर। मीरापुर-बिजनौर बाईपास पर बुधवार की रात्रि को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन के नीचे कुचले जाने से एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
दिल्ली निवासी डबल सिंह पुत्र कल्याण सिंह बुधवार को अपने भांजे सागर और राहुल के साथ कार द्वारा पौड़ी गढ़वाल जा रहा था। देर रात्रि को डबल सिंह ने अपनी कार मीरापुर-बिजनौर बाइपास पर स्थित एक ढाबा पर आकर रोक दी। तीनों ने कार से उतरकर ढाबा पर चाय पी। चाय पीने के बाद डबल सिंह लघुशंका के लिए सड़क पार करने लगा। इसी दौरान जानसठ की ओर से तेजी से आए वाहन ने डबल सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। टक्कर लगने से डबल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भांजों ने डबल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान डबल सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बहनोई ने थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।