फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चोरी के माल का बंटवारा करते दो दबोचे

चोरी के माल का बंटवारा करते दो दबोचे

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के द्वारिकापुरी निवासी सेवानिवृत्त बाबू के घर में चोरी के बाद माल का बंटवारा कर रहे दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों ने शहर की करीब 16 बड़ी चोरी की वारदातों को कुबूल किया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के द्वारिकापुरी निवासी ब्रज बिहारी नगर पालिका के रिटायर्ड बाबू हैं। हाल ही में उनके बेटे की शादी हुई है। रविवार को बीमारी के चलते उनको परिजन दिल्ली लेकर गए थे। मंगलवार रात करीब ढाई बजे बदमाशों ने ताला तोड़कर मकान से 88 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब चार लाख की कीमत का सामान चुरा लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार शंकर गुप्ता के मकान में चोरी किए गए माल का बंटवारा कर रहे थे। इसकी जानकारी सिविल लाइन थाने की चीता-16 के सिपाही अनिल को मिली, जिस पर वह अपने साथी बाबूराम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर बदमाश चुराए गए माल का थैला फेंककर भागने लगे, लेकिन दोनों सिपाहियों ने उन्हें पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम मुस्तफाबाद निवासी चेतन और ब्रह्मपुरी निवासी सन्नी बताया। मगर शंकर गुप्ता पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बदमाशों के कब्जे से करीब 60 हजार कैश, सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। सूत्रों के मुताबिक सख्ती से की गई पूछताछ में दोनों बदमाशों ने शहर में चोरी की 16 घटनाओं को कुबूल किया है। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में अधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं किया है, संभवत: गुरुवार को पुलिस इस पूरे प्रकरण का खुलासा करेगी। मंडी इंस्पेक्टर विनोद सिरोही और एसओ सिविल लाइन कमल यादव का कहना है कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed