{"_id":"49-45764","slug":"Muzaffar-nagar-45764-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेत्री, बीडीओ में नोकझोंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेत्री, बीडीओ में नोकझोंक
Muzaffar nagar
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जानसठ। तहसील दिवस में विधवा पेंशन बनवाने को लेकर एडीएम के समक्ष सपा नेत्री और बीडीओ में नोकझाेंक हुई। अधिकारियों के समझाने के बावजूद सपा नेत्री शांत नहीं हुई, तो सीओ को हस्तक्षेप करना पड़ा। बाद में तहसील दिवस में महिला पुलिस को भी तैनात किया गया। समाज कल्याण विभाग के एडीओ ने सपा नेत्री के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सपा महिला प्रकोष्ठ की ब्लाक अध्यक्ष और मीरापुर निवासी सुमन शर्मा मंगलवार को तहसील दिवस में कुछ विधवाओं सुदेश, सरीता, ममता, सुरेश, धर्मबीरी, सोमवती, अगनो, भोहती, फूलमती, मुन्नी, रीपन के साथ शिकायत करने आई थी। पेंशन संबंधित समस्या को लेकर सुमन और बीडीओ में बहस हो गई। देखते ही देखते मामला एडीएम मनोज कुमार के समझ जा पहुंचा, जहां दोनों में देर तक नोकझाेंक होती रही। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने सपा नेत्री को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सपा नेत्री का पारा नहीं थमा। बाद में सीओ जेआर जोशी को बीचबचाव कराना पड़ा। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। हंगामे को देखते हुए तहसील दिवस में महिला पुलिस को भी तैनात किया गया। समाज कल्याण विभाग के एडीओ सुधीर कुमार बालियान ने सपा नेत्री सुमन शर्मा के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।