{"_id":"49-45263","slug":"Muzaffar-nagar-45263-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में रखे रुपये चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में रखे रुपये चोरी
Muzaffar nagar
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खतौली। 14 नवंबर। बुढ़ाना रोड पर लोहे की दुकान में सेंधमारी कर बदमाशों ने गल्ले में रखे 2.12 लाख रुपये चोरी कर लिए। सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
मुहल्ला मिटठूलाल निवासी मोहम्मद गुफरान का बुढ़ाना रोड पर भारत ट्रेडिंग कंपनी के नाम से लोहे की दुकान है। सोमवार रात बदमाशों ने दुकान में सेंध लगाकर गल्ले में रखे 2.12 लाख रुपये चोरी कर लिए। सुबह दुकान खोलने पर व्यापारी को चोरी का पता चला। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई है। गुफरान के अनुसार वह दीपावली की छुट्टी होने के कारण बैंक से रुपये निकाल कर गल्ले में रखे थे। इससे पहले भी रविवार की रात बदमाशों ने मोहम्मदपुर निवासी फाजिल की मोबाइल शॉप में सेंध लगा कर डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया था। चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। व्यापारियों ने एसएसपी से पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।