फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गऊशाला में धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा

गऊशाला में धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

नई मंडी स्थित गऊशाला में बुधवार को गोवर्धन पूजा हुई। पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। गोवर्धन को फूल-मालाओं से सजाया गया। इस दौरान गोवर्धन पर्वत, शेषनाग, रुकमणि आदि की झांकियां निकली गईं।
राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप और पालिका अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने गोवर्धन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। राज्यमंत्री ने गऊशाला को दो लाख रुपये देने की घोषणा की। पालिका अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने गऊशाला का वाटर टैक्स और हाउस टैक्स माफ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दोनों टैक्स को पालिका बोर्ड की अग्रिम बैठक में पारित कराया जाएगा। इससे पूर्व गोवर्धन पूजा के लिए विधि-विधान से हवन हुआ, जिसमें अध्यक्ष विनय कुमार गोयल, मंत्री हरिशंकर, श्याम सुंदर की मुख्य भूमिका रही। गोवर्धन पर्वत और शेषनाग की झांकियों ने सबका मन मोह लिया। रुकमणि और सत्य बाबा पर आधारित नृत्य नाटिकाओं को देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गऊशाला प्रांगण में एक दिवसीय मेला लगाया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। गऊशाला सभा में गोवर्धन पूजा पर वार्षिक अधिवेशन भी हुआ। इसमें जनेश्वर दयाल बंसल, प्रवीण अरोरा, आत्माराम गर्ग, रजनीश आदि मौजूद रहे। इसके अलावा साकेत, गांधी कॉलोनी, रामपुरम, केशवपुरी, प्रेमपुरी आदि स्थानों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई।
विज्ञापन

विश्वकर्मा एकता समिति उत्तर प्रदेश ने विश्वकर्मा चौक पर गोवर्धन और विश्वकर्मा की विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान बिजेंद्र धीमान, पंडित शांता प्रकाश शास्त्री, ओम प्रकाश ठेकेदार, घनश्याम धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्नकूट का वितरण हुआ
मुजफ्फरनगर।
बीएसएनएल कर्मचारियों ने शिव चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। पूजन एसडीओ वाईपी सिंह ने किया। इसके बाद कर्मचारियों ने अन्नकूट का वितरण किया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दैनिक रेल यात्री संघ ने सिद्धपीठ प्राचीन पिपलेश्वर महादेव मंदिर में अन्नकूट का वितरण किया। इस दौरान मोहन तायल, दीपक गुप्ता, विनोद ठाकुर, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे। इसके अलावा शिव चौक, गांधी कॉलोनी, रामपुरम, मीनाक्षी चौक, महावीर चौक आदि पर गोवर्धन पर्व को लेकर अन्नकूट का वितरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed