फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवाओं को संस्कारित करेंगे बुजुर्ग

युवाओं को संस्कारित करेंगे बुजुर्ग

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शामली। छात्राओं से छेड़छाड़ और छात्र गुटों में संघर्ष की बढ़तीं घटनाओं पर अंकुश लगाने को गठवाला खाप ने पंचायत कर कई अहम निर्णय लिए। प्रत्येक गांव में 11 लोगों की कमेटी गठित कर ग्रामवार संस्कार शिविर लगाने, युवाओं को स्कूल-कॉलेजों में नैतिक शिक्षा दिलाने तथा अभिभावकों को जागरूक करने की पहल की जाएगी। इसके अलावा गठित समिति छात्र गुटों में मारपीट के मामलों में भी अपने स्तर से मंथन करेगी, जिसके बाद पीड़ित पक्ष का हरसंभव साथ दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को गांव लिसाढ़ स्थित जनता इंटर कॉलेज में गठवाला खाप के कई गांवों की पंचायत हुई। पंचायत में युवाओं में बढ़ती अनुशासनहीनता के साथ ही छेड़छाड़ तथा छात्र गुटों में मारपीट की घटनाओं पर मंथन किया गया। वक्ताओं ने युवाओं में आ रहे नैतिक भटकाव के पीछे अभिभावकों तथा स्कूल-कॉलेज प्रबंधन द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का ठीक से निर्वहन नहीं करने को दोषी करार दिया।
विज्ञापन

पंचायत में सर्वसम्मति से गठवाला खाप के प्रत्येक गांव में 11 लोगों की कमेटी बनाने की घोषणा की गई। यह कमेटी अपने गांव में संस्कार शिविर लगाने के साथ ही अपने क्षेत्र के स्कूल-कॉलेजों में संपर्क कर वहां युवाओं को बुजुर्गों से सप्ताह में एक बार नैतिक शिक्षा दिलाएगी। शिक्षा अधिकारियों से भी स्कूल-कॉलेजों में नैतिक शिक्षा शुरू कराने का अनुरोध किया जाएगा। अभिभावकों को भी अपने बच्चों को लेकर सजग होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। छेड़छाड़ या छात्र गुटों में मारपीट के मामलों में समिति पहले खुद घटना पर मंथन कर दोषी को अपने स्तर से सजा देगी। बावजूद इसके मामला थाने पहुंचने पर पीड़ित पक्ष का निर्धारण कर उसका हरसंभव साथ भी समिति देगी। मा. हरवीर सिंह, सीताराम, रविंद्र सिंह, राजेंद्र मलिक, राजपाल, उदयवीर, राजवीर मुंडेट, जगबीर मुखिया, राजपाल सिंह और नरेंद्र सहित कई गांव के ग्रामीण शामिल रहे। अध्यक्षता चौधरी हरकिशन और संचालन सर्वखाप स्वरूप समिति के ओमप्रकाश मलिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed