{"_id":"49-45038","slug":"Muzaffar-nagar-45038-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा कर हड़प लिए लाखाें के टायर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़ा कर हड़प लिए लाखाें के टायर
Muzaffar nagar
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, 10 नवंबर। उत्तराखंड के लक्सर से उड़ीसा और पश्चिमी बंगाल के लिए भरे गए लाखाें रुपये कीमत के 290 टायर हड़प लिए गए। नाम और पते के साथ ट्रकों के कागजात भी पूरी तरह जाली पाए गए। पुलिस ने नहीं सुनी तो पीड़ित ट्रांसपोर्टर ने अदालत के आदेश पर नई मंडी कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
नई मंडी में सुपर गोल्डन रोड लाइन के नाम से ट्रांसपोर्ट चलाने वाले तालिब निवासी बिहारी ने नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीनना के रहने वाले एक व्यक्ति ने ट्रांसपोर्ट पर आकर झांसा दिया था कि नजीबाबाद में उसका क्रेशर है। खनन के चलते क्रेशर बंद है, इसलिए उसके ट्रक खाली चल रहे हैं। इसलिए वह अपने ट्रांसपोर्ट पर उसके ट्रक लगा दे, उस व्यक्ति ने दो ट्रकाें को ट्रांसपोर्टर पर लगा दिया। 30 अगस्त को दोनों ट्रकाें में उत्तराखंड के लक्सर इलाके में स्थित बिरला टायर कंपनी से उड़ीसा और पश्चिमी बंगाल के लिए 290 टायर भरे गए थे, लेकिन दोनों ट्रक रास्ते में ही गायब हो गए। पीनना में जांच पड़ताल की गई तो उस व्यक्ति का कही पता नहीं चला। ट्रकों के उपलब्ध कराए गए कागजात भी फर्जी पाए गए। पुलिस में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने अदालत के आदेश पर उस व्यक्ति और दो ट्रक चालकों के खिलाफ धोखाधड़ी कर लाखाें रुपये कीमत के टायर हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन