{"_id":"49-41677","slug":"Muzaffar-nagar-41677-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा-कृष्ण के भजनों ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा-कृष्ण के भजनों
Muzaffar nagar
Updated Mon, 24 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, 23 सितंबर।
राधे-राधे संकीर्तन संघ के तत्वाधान में मालवीय चौक स्थित ब्राह्मण कॉलेज में आठवां श्री राधाष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया।
महोत्सव का मंगलाचरण और दीप प्रज्जवलन विधि-विधान और विशेष पूजा-अर्चना से किया गया। कार्यक्रम में राधा कृष्ण रास राजपुरा पंजाब के रसिको ने नृत्य, झांकियां निकालकर श्रद्धालुओं को लुभाया। अध्यक्ष श्याम सेवक, पंडित राजकुमार भारद्वाज भागवत, आचार्य ब्रजवासी ने मंत्रोचारण किया। यजमान के रूप में पंकज अग्रवाल चेयरमैन, नीरज अग्रवाल, विनोद कुमार शर्मा, लोकेश तायल ने मुख्य भूमिका निभाई। संपूर्ण नृत्य नाटिकाओ झांकियों का दृश्य प्रस्तुत किया गया। मीठे और मधु भजन, बरसाने की होली, फूलों की बरसात की प्रस्तुति से राधे-राधे शब्द स्वत: ही निकल पडे़। ठाकुर जी को छप्पन प्रकार के भोग लगाए गए। आरती का शुभारंभ परम सुख शर्मा और अमर सिंह प्रजापति ने किया। इस दौरान विजय गर्ग, राजीव मित्तल, दीपक, सुशील चौधरी, नेपाल दत्त, नरेंद्र कुमार गर्ग, कमल बिल्टोरिया, सुभा, ज्योति राठी, निर्वेश प्रजापति, किरण मित्तल, स्नेहा गर्ग आदि मौजूद रहे।