{"_id":"40186","slug":"Muzaffar-nagar-40186-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा
Muzaffar nagar
Updated Fri, 31 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने शहर को जाम मुक्त और सुंदर बनाने की कवायद शुरू कर दी है, जिसके लिए महावीर चौक से प्रकाश चौक तक अतिक्रमण हटवाया गया। 20 लोगों का चालान कर दिया गया, जबकि 65 लोगों को नोटिस दिए गए हैं।
बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, सीओ सिटी संजीव वाजपेयी, डिप्टी कलेक्टर श्रीभुवन सिंह के नेतृत्व में सिविल लाइंस पुलिस और पालिका कर्मचारियाें ने गुरुवार को प्रकाश चौक से महावीर चौक तक अतिक्रमण हटाया गया। शुरूआती दौर में विरोध के लिए दुकानदार एकत्र भी हुए, लेकिन प्रशासन के कड़े रुख के चलते विरोध करने का साहस नहीं जुटा सके। दुकानों के बाहर बने चबूतराें, छज्जों आदि को तोड़ा गया। अतिक्रमण की जद में आए बोर्ड भी उतरवा दिए गए। 20 लोगाें से टीम ने मौके पर ही 500-500 रुपये बतौर जुर्माना वसूल किया। करीब 65 प्रतिष्ठानों के स्वामियों को सिटी मजिस्ट्र्रेट की ओर से नोटिस देकर बृहस्पतिवार की रात तक अतिक्रमण न हटाने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जाम की समस्या के चलते यह अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान अगले 25 दिन तक ऐसे ही चलेगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रकाश चौक से झांसी की रानी चौक तक अभियान चलाया जाएगा।