{"_id":"6350423e22237720b5756f10","slug":"9th-student-raped-devband-news-mrt6103310151","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 9वीं की छात्रा के साथ दरिंदगी, बदहवास हालत में घर पहुंची पीड़िता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 9वीं की छात्रा के साथ दरिंदगी, बदहवास हालत में घर पहुंची पीड़िता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
Thu, 20 Oct 2022 07:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 07:14 PM IST
सार
एक नौवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
सहारनपुर जनपद के देवबंद में एक युवक ने स्कूल जा रही नौवीं की छात्रा (14) को खाली मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है।
विज्ञापन
नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। आरोप है इस दौरान रास्ते में मिला एक युवक उससे बहस करने लगा और जबरन उसे अपने साथ मीना बाजार स्थित एक खाली मकान में ले गया। वहां छात्रा को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बदहवास हालत में छात्रा किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आंखों देखा मंजर: जिंदगी बची तो छलक पड़े आंसू, बोले- सामने थी मौत, कभी भूल नहीं पाएंगे ये हादसा, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित का कहना है कि तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।