{"_id":"5e4ed95b8ebc3ecce1171f3b","slug":"969-examinees-left-paper-muzaffarnagar-news-mrt470027422","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में 969 परीक्षार्थियों ने पेपर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में 969 परीक्षार्थियों ने पेपर छोड़ा
विज्ञापन
महामना मालवीय इंटर कालेज में युपी बोर्ड के परीक्षार्थीयों की तलाशी लेती शिक्षिका ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा में 969 परीक्षार्थियों ने पेपर छोड़ा
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में बृहस्पतिवार को भी काफी छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
बृहस्पतिवार को पहली पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। पंजीकृत परीक्षार्थी 10154 थे, जिसमें से 9726 उपस्थित हुए तथा 428 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर पहली पाली में इंटरमीडिएट की चित्रकला, चित्रकला प्रावैधिक व रंजन कला की परीक्षा थी। चित्रकला आलेखन में 9455 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इसमें से 8919 उपस्थित रहे तथा 536 ने परीक्षा छोड़ दी। चित्रकला प्रावैधिक में 105 में से 97 उपस्थित रहे तथा पांच ने परीक्षा को छोड़ दिया। इंटरमीडिएट के कुल 9560 में से 9016 उपस्थित रहे एवं 541 अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में 969 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
उधर, बृहस्पतिवार से सीबीएसई की मुख्य विषय की परीक्षा शुरू हुई। हाईस्कूल की इन्फार्मेशन टेक्नालाजी की परीक्षा हुई। कम ही परीक्षार्थी ने इस विषय को भरा हुआ था। इसलिए परीक्षा केंद्रों पर ज्यादा भीड़ नहीं रही। सीबीएसई की परीक्षा के लिए जिले में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें हाईस्कूल और इंटर के करीब आठ हजार विद्यार्थी पंजीकृत है।