फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   9469 candidates enrolled in the district on the first day

जिले में पहले दिन 9469 ने किया नामांकन

Wed, 07 Apr 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
9469 candidates enrolled in the district on the first day
पहले दिन जिले में 9469 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय चुनाव में जिले में नामांकन के पहले दिन विभिन्न पदों पर 9469 ने चुनाव मैदान में ताल ठोकी है। इनमें 3745 ने प्रधान के लिए, 3525 ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए और 1598 ने ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नामांकन किया। नामांकन के दौरान काफी गहमागहमी का माहौल रहा।
जिले के सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि पुरकाजी ब्लाक में प्रधान के लिए 361 ने, बीडीसी के लिए 269 ने और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 153 ने नामांकन किया है। सदर ब्लाक में प्रधान के लिए 517 ने, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 295 ने और बीडीसी के लिए 619 ने पर्चा भरा।
विज्ञापन

बघरा ब्लाक में प्रधान के लिए 413, पंचायत सदस्य के लिए 216 और बीडीसी के लिए 351 मैदान में आए। चरथावल ब्लाक में प्रधान के लिए 421, सदस्य के लिए 204, बीडीसी के लिए 383 ने नामांकन किया। मोरना में प्रधान के लिए 408, सदस्य के लिए 148 और बीडीसी के लिए 318 मैदान में आए। जानसठ में प्रधान पद के लिए 467, सदस्य के लिए 120 और बीडीसी के लिए 484, खतौली में प्रधान पद के 519, सदस्य के 254, बीडीसी के 363 नामांकन भरे गए। शाहपुर में प्रधान के 241, सदस्य के 58, बीडीसी के 200 पर्चे भरे गए। बुढ़ाना में प्रधान के 398, सदस्य के 150 और बीडीसी के 538 प्रत्याशी सामने आए। जिले में प्रधान पद के लिए 3745, सदस्य के 1598 और बीडीसी के 3525 नामांकन पत्र दाखिल हुए। जिला पंचायत में 601 ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान के लिए शूटर नेहा तोमर ने पर्चा भरा
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय शूटर नेहा तोमर ने अपने गांव मखियाली से प्रधान पद के लिए नामांकन किया है। उसका कहना है कि वह कम उम्र की प्रधान बनकर गांव की जनता की सेवा करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed