फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाकियू ने किया मीटर लगाने का विरोध

भाकियू ने किया मीटर लगाने का विरोध

Wed, 24 Apr 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
भाकियू ने किया मीटर लगाने का विरोध
छपार। गांव बसेड़ा में बुधवार को एसडीओ इंद्रपाल, जेई शिवकुमार व हरि सिंह टीम के साथ मीटर लगाने पहुंचे। सूचना मिलने पर भाकियू के मंडल महासचिव नवीन राठी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मीटर लगाने का विरोध किया। कहा कि दो वर्ष पूर्व जिन ग्रामीणों ने घरों में लगे मीटर उखाड़ कर बिजलीघर पर पहुंचाए थे। विभाग ने उनके विरुद्ध मुकदमे दर्ज करा दिए थे, जो कोर्ट में विचाराधीन है। जब तक मुकदमे तय नहीं होते मीटर नहीं लगने देंगे। विरोध देखकर विद्युत निगम की टीम लौट गई। मौके पर ग्राम अध्यक्ष बिट्टू चौधरी, शमशाद उर्फ काला, यशबीर, मोमिन, रविंद्र, रवि तोमर, कालू, संदीप, जोगेंद्र, मोनू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

कस्बे में हाईवे पर मस्जिद के सामने खड़े ट्रक से चोरों ने चार एक्सल चोरी कर लिए। छपार निवासी खुर्शीद ट्रक चालक है। वह मंगलवार को ऋषिकेश में ट्रक से माल उतारकर वापस मुजफ्फरनगर जा रहा था। छपार पहुंचने पर वह रात्रि में तीन बजे ट्रक को हाईवे पर मस्जिद के सामने खड़ा करके अपने घर चला गया। वापस आकर ट्रक चेक किया तो उससे चार एक्सल गायब मिले। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। इससे पूर्व भी दो माह में तीन खडे़ ट्रकों से सामान चोरी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed