{"_id":"5cbcb954bdec22147163d082","slug":"91555872084-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नहीं मानी तो अलग लड़ेंगे: रामपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नहीं मानी तो अलग लड़ेंगे: रामपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नहीं मानी तो पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी: रामपाल
मुजफ्फरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी ने कहा कि हम गठबंधन धर्म निभा रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में सम्मानजनक समझौता नहीं किया तो सुहेलदेव पार्टी पूर्वांचल की सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुहेलदेव पार्टी का जनाधार बड़ा है। उन्होंने नीलम वीडी आत्रेय को सहारनपुर मंडल की महिला मोर्चा का अध्यक्ष नामित किया।
बालाजी चौक पर पत्रकारों से वार्ता में रामपाल मांडी ने कहा कि 2022 में ओमप्रकाश राजभर पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरा होंगे। फिलहाल हम प्रदेश में गठबंधन धर्म निभा रहे हैं। हमारे प्रदेश में चार विधायक हैं। हमारी पार्टी ने लोकसभा में पांच सीटें मांगी हैं। सीटें नहीं मिलने पर ओमप्रकाश राजभर मंत्री पद से त्यागपत्र दे चुके हैं, लेकिन उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ। जल्द ही हल निकलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव पार्टी का प्रदेश में रालोद से अधिक जनाधार है। पूर्वांचल के 30 जिलों में पार्टी का जनाधार है। यदि भाजपा ने सम्मानजनक समझौता नहीं किया तो पार्टी लोकसभा चुनाव अलग लड़ेगी। उन्होंने नीलम वीडी आत्रेय को सहारनपुर मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष घोषित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण पाल जाटव, राजकुमार शुक्रताल, राजकुमार राणा, इमरान, सतीश बंसल आदि मौजूद रहे।