{"_id":"5cbcb951bdec2214611278dc","slug":"91555872081-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर में आग लगी, एक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर में आग लगी, एक झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस सिलिंडर में आग लगी, एक झुलसा
मोरना। गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। आग लगने से परिवार में चीख पुकार मच गई। आग बुझाने के प्रयास में भाजपा नेता का पुत्र भी झुलस गया। सिलिंडर की आग को बमुश्किल बुझाया जा सका।
कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला सेठपुरी में भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य रविंद्र वाल्मीकि के घर पर शादी समारोह का कार्यक्रम था। रविवार दोपहर घर की महिलाएं रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग लगी देखकर महिलाओं में चीख पुकार मच गई। भाजपा नेता के पुत्र गौरव ने सिलिंडर को किसी प्रकार रसोई से निकालकर बराबर में पड़े खाली प्लॉट में फेंक दिया। आग बुझाने के प्रयास में गौरव झुलस गया। मोहल्ले के लोगों ने बमुश्किल गैस सिलिंडर में लगी आग को बुझाया। मौके पर पहुंचे चेयरमैन के पति रविदत्त, सभासद रामबीर, भूपेंद्र वाल्मीकि, डा. चंद्रपाल, राजेश धीमान आदि ने गैस सिलिंडर के लीक होने को लेकर एजेंसी कर्मचारियों की लापरवाही पर रोष प्रकट करते हुए कार्रवाई की मांग की।