फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उपेक्षित समाज के उत्थान से सशक्त बनेगा देश : आर्य

उपेक्षित समाज के उत्थान से सशक्त बनेगा देश : आर्य

Sun, 14 Apr 2019 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
उपेक्षित समाज के उत्थान से सशक्त बनेगा देश : आर्य
मुजफ्फरनगर। वैदिक संस्कार चेतना अभियान के संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि शोषित, वंचित और उपेक्षित समाज के उत्थान को सकारात्मक माहौल बनाएं, तभी राष्ट्र सशक्त बनेगा। वैदिक संस्कृति संपूर्ण मानव जाति की मार्गदर्शक है।
विज्ञापन

सदर ब्लाक के गांव मोलाहेड़ी में आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में पधारे आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि भारत की एकता, अखंडता और उन्नति के लिए गरीबों के प्रति सहयोग का भाव रखें। किसी निरीह, गरीब का उत्पीड़न करना पाप है। उपेक्षित, वंचित समाज वैदिक संस्कृति और शिक्षा से अपने बेटे-बेटियों को जोड़े, तभी प्रगति की राह मिलेगी। सत्य, न्याय और सदाचरण से जीवन की गरिमा बढ़ेगी। वेदों की शिक्षा की कमी से अविद्या, अंधविश्वास, पाखंड और नए मत- मतांतरों का जाल फैला है। शुकतीर्थ से आये स्वामी सत्यवेश ने कहा कि युवा सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन को जागरूक बने। कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, महिला अपराध समाप्त होना चाहिए। आचार्य सतीश कुमार ने कहा कि परिवार में साप्ताहिक यज्ञ, हवन अवश्य करें, ताकि बच्चों को संस्कार मिले। पूर्व प्रधानाचार्य संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय भावना से बढ़कर कोई देशभक्ति नहीं है। भजनोपदेशक कर्मवीर आर्य, विदुषी सविता आर्य ने प्रेरक भजन सुनाए। महाशय लाल सिंह आर्य, आर्य समाज नई मंडी के प्रधान आनंद पाल सिंह एवं मंत्री आरपी शर्मा , डॉ प्रदीप आर्य, धीर सिंह शास्त्री, मंगत सिंह आर्य, भूपेंद्र कुमार, सतेंद्र आर्य ने विचार रखे। वेद मंत्रोच्चार से यज्ञ में ग्रामीणों ने आहुतियां दी। यज्ञमान विपिन एवं अर्चना, विकास एवं वर्षा, प्रवीण एवं संगीता रहे। मौके पर दीपक आर्य, शगुन, तुषार, वेदांश, हरीश, काजल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed