फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सड़क के गड्ढों से बचने का प्रयास पड़ा जिंदगी पर भारी

सड़क के गड्ढों से बचने का प्रयास पड़ा जिंदगी पर भारी

Fri, 29 Mar 2019 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
सड़क के गड्ढों से बचने का प्रयास पड़ा जिंदगी पर भारी
गड्ढों से बचने का प्रयास पड़ा जिंदगी पर पड़ा भारी
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर रामपुर कांटे के पास बृहस्पतिवार रात सड़क के गड्ढों से बचने के प्रयास में हुआ भीषण हादसा छह जिंदगियों पर भारी पड़ा। बुढ़ाना से खतौली जा रही सवारियों से भरी डग्गामार जीप का चालक गड्ढों से बचने के प्रयास में गाड़ी को रांग साइड दौड़ा रहा था।
बुढ़ाना से वाया रतनपुरी खतौली जाने वाला मार्ग काफी समय से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। हाल ही में इस मार्ग का पेंचवर्क किया गया था, लेकिन यह भी कारगर नहीं रहा और कुछ ही दिन में फिर से उखड़ गया। इसके चलते सड़क पर बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनसे बचने के प्रयास में डग्गामार वाहन चालक अधिकांशत: रांग साइड ही वाहन दौड़ाते हैं। बृहस्पतिवार रात भी ऐसा ही हुआ, जब डग्गामार जीप का चालक गड्ढों से बचने के प्रयास में रांग साइड पर गाड़ी दौड़ा रहा था, कि रामपुर कांटे के निकट अचानक सामने से लकड़ियों से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉला आ गया, जिससे एक साइड में काफी लकड़ियां निकली हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जीप चालक ने काफी हद तक वाहन को काटते हुए सीधी टक्कर तो बचा ली, लेकिन ट्रॉली से बाहर निकली लकड़ियां जीप से टकराईं, जिन्होंने जीप की छत उखाड़ने के साथ ही उसके परखचे उड़ा डाले। हादसे में जीप के बाहर की तरफ लटके हुए लोग तो कूदकर बच गए, लेकिन उसमें बैठे यात्रियों को बचना तो दूर, हिलने तक का मौका नहीं मिला और जब तक कोई कुछ समझ पाता, मौत अपना तांडव कर चुकी थी।
विज्ञापन


जीप चालक लापता, ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक भी फरार
रतनपुरी। रामपुर कांटे के पास बृहस्पतिवार रात हुए हादसे के बाद डग्गामार जीप का चालक लापता है। किसी को भी जीप चालक के बारे में जानकारी नहीं है कि आखिर उसका हुआ क्या ? वह घायल है या फिर मौत के मुंह में समा गया, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। उधर, हादसे का आरोपी लकड़ियों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉले का चालक भी हादसे के बाद मची अफरातफरी के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉला लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर तक गिरफ्तारी का आश्वासन
रतनपुरी। रामपुर कांटे के पास हुए भीषण हादसे के बाद लकड़ियों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉले का चालक अफरातफरी का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। इसके चलते घटनास्थल पर घंटों ट्रैक्टर-ट्रॉले को लेकर गफलत की स्थिति रहीं। बाद में डग्गामार जीप चालक में आगे की तरफ बैठे एक व्यक्ति ने पुलिस को उसकी सही जानकारी दी। इसके बाद देर रात जाम लगाकर हंगामा कर रहे भाकियू नेताओं को एडीएम प्रशासन अमित सिंह व एसपी देहात आलोक शर्मा ने हर हाल में ट्रैक्टर-ट्रॉला चालक को शुक्रवार दोपहर तक गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed