फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उतर पुस्तिका में लिखा लव लेटर, नोट भी निकले

उतर पुस्तिका में लिखा लव लेटर, नोट भी निकले

Mon, 11 Mar 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
उतर पुस्तिका में लिखा लव लेटर, नोट भी निकले
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में अजीबोगरीब किस्से सामने आ रहे हैं। छात्राएं परिवार की हालात खराब बताकर नंबर मांग रही हैं, तो एक कापी में लव लेटर लिखा मिला है। दस और सौ-सौ के नोट भी निकले हैं। अभ्यर्थियों की इन हरकतों को देखकर मूल्यांकन कर रहे शिक्षक भी हैरान हैं।
विज्ञापन

जिले में तीन केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। मूल्यांकन में लगे शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं में अजीब मामले मिल रहे हैं। एक सेंटर पर कापियां चेक करते हुए शिक्षक को उसमें लव लेटर लिखा मिला। छात्र ने एक लड़की के नाम यह लेटर लिखा है। केमिस्ट्री की उत्तर पुस्तिका में 100-100 के तीन नोट मिले। उसने गुरुजी से निवेदन किया है कि यह रुपये रख लें और उसे पास कर दें। फिजिक्स की कापी में दस रुपये का नोट मिला है। एक कापी में महिला का फोटो मिला है। एक छात्रा ने अपनी कापी में घर की दास्तां लिखी है। उसने लिखा है कि माता का देहांत हो गया है। फेल हो गई तो पापा पिटाई करेंगे। उसने उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करने वाले शिक्षक से पास करने की प्रार्थना की है। बताया जाता है कि अधिकांश उत्तर पुस्तिकाएं पूर्वांचल के जनपदों की हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों का कहना है कि प्रत्येक वर्ष इस तरह के मामले आते हैं। पढ़ाई नहीं करने वाले छात्र इस तरह की हरकत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed