{"_id":"5c80131bbdec22146f513f63","slug":"91551897371-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक मदनपाल के परिजनों को मिलेगा दस लाख का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक मदनपाल के परिजनों को मिलेगा दस लाख का मुआवजा
विज्ञापन
मृत मदनपाल के परिजनों को मिलेगा दस लाख का मुआवजा
मुजफ्फरनगर। मखियाली के मृत मदनपाल सिंह के परिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। गांव में राजनीति को गरमाते देख सांसद डॉ संजीव बालियान ने यह घोषणा की। उन्होंने ग्रामीणों के सामने ही डीएम अजय शंकर पांडेय से बात कर शासन को प्रस्ताव भेजे जाने के लिए कहा। इसी के साथ ही उसका मकान पीएम आवास योजना में बनवाए जाने का आश्वासन दिया गया।
मखियाली गांव में पुलिस दबिश के दौरान हुई मदनपाल सिंह की मौत को पुलिस की चूक मानते हुए सांसद डॉ संजीव बालियान ने एसपी सिटी सतपाल अंतिल को जहां दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा, वहीं मृतक के परिजनों को दस लाख का मुआवजा दिलाए जाने की घोषणा भी की। सांसद के कहने के बाद ही नईमंडी कोतवाल, गांधीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज सहित 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। सांसद ने ग्रामीणों को शांत करने के लिए उनके सामने ही डीएम अजय शंकर पांडेय से बात की। बालियान ने कहा कि शासन में वह स्वयं बात कर आर्थिक मदद मंजूर कराएंगे। इसी के साथ सांसद ने जिला परियोजना अधिकारी जयसिंह यादव को फोन कर कहा कि वह मृत आश्रित का मकान पीएम आवास योजना में स्वीकृत कराएं। छत पूरी तरह कच्ची है और किसी भी समय गिर सकती है। सांसद ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी।