{"_id":"5c588e47bdec222bf4528751","slug":"91549307463-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत किशोरी बरामद, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत किशोरी बरामद, आरोपी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगवा किशोरी बरामद, आरोपी फरार
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने पांच दिन पूर्व चरथावल क्षेत्र के गांव न्यामू निवासी पवन पर नाबालिग बेटी के अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने बताया कि अपहृत किशोरी को सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया है, जबकि आरोपी फरार हो गया। मंगलवार को (आज) कोर्ट में किशोरी के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
नकदी-गहने लेकर लापता हुई विवाहिता
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव सिंकदरपुर निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे की शादी करीब एक माह पूर्व नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती से हुई थी। पीड़ित के अनुसार सोमवार को परिवार के सभी लोग काम पर गए हुए थे। परिजनों की गैर मौजूदगी में नवविवाहिता घर में रखी 50 हजार की नकदी और सोने-चांदी के कीमती आभूषण लेकर फुर्र हो गई। पीड़ित ने पुत्रवधू के मायका निवासी दो युवकों पर उसे भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।