{"_id":"5c475c1bbdec224e364f92a1","slug":"91548180507-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजवी मानसिक रूप से बीमार, अच्छे डाक्टर से कराएं इलाज: उलमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजवी मानसिक रूप से बीमार, अच्छे डाक्टर से कराएं इलाज: उलमा
विज्ञापन

देवबंद। वसीम रिजवी के पीएम मोदी को पत्र भेजकर मदरसों को बंद किए जाने का सुझाव देने पर देवबंदी उलमा ने पलटवार करते हुए सरकार से देश में आग लगाने की कोशिश करने वाले ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
ऑल इंडिया दावातुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार बनी है तब से वसीम रिजवी को मुसलमानों, मस्जिदों और मदरसों जैसे पवित्र स्थानों के खिलाफ बयान देकर सुर्खियों में बने रहने की आदत बन गई है। वह मानसिक रूप से बीमार हो चुके हैं इसलिए उन्हें किसी अच्छे डाक्टर से अपना इलाज कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि रिजवी सरकार से अपना लगाव दिखाने और खुद को जेल जाने से बचाने के लिए लगातार बेतुके बयान दे रहे हैं। इत्तेहाद उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना कारी मुस्तफा ने कहा कि जो लोग अपनी जुबान का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और नफरत भरी बयानबाजी कर देश में आग लगाना चाहते हैं ऐसे लोगों के विरुद्ध सरकार को जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। मदरसों को बंद किए जाने वाले रिजवी के बयान पर मौलाना मुस्तफा ने कहा कि उनकी सोच बहुत ही गलत है। मदरसों में पढ़ने वालों ने हमेशा पूरे देश और देशवासियों के लिए काम किया। इतना ही नहीं देश की आजादी में मदरसों ने जो भूमिका निभाई तारीख उसकी गवाह है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के मदरसों ने हमेशा देश के दुश्मनों को अपना दुश्मन माना साथ ही जिस देश में रहते हैं उससे मोहब्बत करना देश की मिट्टी के जर्रे जर्रे से प्यार करना यह हमारा ईमान है। उन्होंने केंद्र सरकार से देशहित को ध्यान में रखते हुए वसीम रिजवी पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।